Purnia News: दालकोला चेकपोस्ट के प्रभारी की भूमिका पर सवाल, एसएसपी ने की कार्रवाई की अनुशंसा
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार-बंगाल सीमा पर अवस्थित दालकोला चेकपोस्ट के कर्मियों पर इस महीने हुई दोहरी कार्रवाई से वहां के प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। यह सवाल तब और गहरा रहा है जब शराब एवं स्मैक जैसे मादक पदार्थों को दालकोला चेकपोस्ट से पास करवाने के आरोप में स्कैनिंग के कामों में लगे एक कर्मी एवं होमगार्ड के दो जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हैरत की बात है कि दालकोला चेकपोस्ट की व्यवस्था की आए दिन पोल खुल रही है और वहां प्रभारी को अपने अधीनस्थों की कारगुजारी की भनक तक नहीं लग पाई है। ऐसे में दो बातें हो सकती है कि या तो प्रभारी की ओर से चेकपोस्ट की नियमित तौर पर सुधि नहीं ली जा रही है या कर्मियों की बनाई व्यवस्था को उनकी मौन स्वीकृति मिली है। वैसे भी सदर थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.