Purnia News: दादर घाट पुल के लंबित कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित दादर घाट पुल के लंबित निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को जिले के वरीय अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। पुल निर्माण कार्य में भूमि विवाद के कारण उत्पन्न गतिरोध को दूर करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जाता है कि दादर घाट पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास जनवरी 2025 में किया गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद करीब आठ महीने तक काम चला, लेकिन इसके बाद जमीन मालिकों द्वारा पुल निर्माण की जमीन में खतियानी जमीन पड़ने की बात कहते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की जाने लगी। भूमि संबंधी विवाद और मुआवजे की मांग के कारण संवेदक द्वारा पुल निर्माण का कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.