पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की रात कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतडोव वार्ड संख्या-43 निवासी जितेंद्र कुमार उरांव के रूप में हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पुलिस को शनिवार रात अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी की गई। इसी दौरान सतडोव में छापेमारी के दौरान जितेंद्र कुमार उरांव को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत...