Purnia News: दलकोला चेकपोस्ट पर 20 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। मद्यनिषेध विभाग ने गुरुवार को दलकोला चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर बीयर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान दलकोला चेकपोस्ट पर एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 20 लीटर बीयर बरामद हुई। मौके पर ही बीयर और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) एवं 47 के तहत मद्यनिषेध थाना, सदर में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.