पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के दमेली घाट, बनियापट्टी वार्ड संख्या 9, पंचायत दमेली में अगलगी की घटना में सात परिवारों के घर जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गए।

घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, कांग्रेस महासचिव संजय सिंह, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव और सांसद नगर प्रतिनिधि वैश खान के नेतृत्व में राहत सामग्री के साथ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें सहायता दी गई। अगलगी से प्रभावित परिवारों में लक्ष्मी साह, अनिल कुमार साह, राजा साह, सहदेव साह, मुन्ना साह और दिलीप साह सहित सात परिवार शामिल हैं।

आर्थिक सहायता सांसद पप्पू यादव ने अपने निजी कोष से प्रत्...