Purnia News: थैलेसीमिया मरीजों के लिए पटना से आए विशेषज्ञ चिकित्सक
पूर्णिया, अगस्त 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में थैलेसीमिया मरीजों को राहत देने की कवायद के तहत अब पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा ली जा रही है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शनिवार को जीएमसीएच स्थित आउटडोर के शिशु विभाग में थैलेसीमिया के 30 रोगियों का पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी चिकित्सक डॉ. पी के झा ने चेकअप किया। इन सभी बच्चों को जरूरी जांच जैसे सीरम फैरेटीन, एलएफटी, केएफटी और थाइरॉइड अन्य हार्मोनल जांच की रिपोर्ट देखकर सभी बच्चों को उचित दवा दी गयी। जीएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि 30 बच्चों को देखा गया। इनमें तीन एडल्ट थे। शेष 27 बच्चें थैलेसीमिया पीड़ित मरीज थे। सभी बच्चों को देखने के बाद कई जरूरी जांच कराने की सलाह दी। जीएमसीएच में बच्चों को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.