Purnia News: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए वरदान बना ब्लड सेंटर
पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थित ब्लड सेंटर से 50 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित पंजीकृत हैं। इन थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को बिना किसी रिप्लेसमेंट (बदले में रक्त लिए बिना) नियमित रूप से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाती है। गंभीर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों के लिए ब्लड बैंक किसी जीवनदान से कम नहीं है। यहां प्रत्येक माह थैलेसीमिया पीड़ित जरूरतमंद को 50 से अधिक युनिट रक्त उपलब्ध कराया जाता है। जबकि रोगी की संख्या जिले में दो सौ से अधिक हैं। विभागीय जानकारी में पिछले सात माह में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर स्थित ब्लड सेंटर से कुल 428 युनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। विभागीय आंकड़े में पिछले सात माह में जनवरी में 61, फरवरी में 57, मार्च में 54, अप्रैल में 59, मई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.