Purnia News: थाना के सामने 28 लाख की चोरी, 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना के ठीक सामने गोल्ड हाउस ज्वेलरी दुकान में हुई करीब 28 लाख रुपये के आभूषण की चोरी के मामले में घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरों ने दुकान का ताला काटने के बाद सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की ओर मोड़ दिया और अंदर रखे लॉकर को गैस कटर से काटकर करीब 7 से 8 किलो चांदी के आभूषण तथा 50 से 60 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद के हालात थाना के सामने हुई इस घटना से दुकानदार सदमे में हैं, वहीं बाजार के व्यवसायियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यवसायियों का कहना है कि चोर पीछे की ओर से सीढ़ी के रास्ते दुकान के अंदर पहुंचे। इसके बाद थाना गेट के सामने दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.