पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर छापेमारी से लेकर नमूनों को एकत्र करने एवं जांच रिपोर्ट आने में देरी के कारण मिलावटखोरों के हौसले पस्त होते नहीं दिख रहे हैं। खासकर पर्व-त्योहारों के इस मौसम में मिलावट का धंधा तेज हो चला है। सच्चाई यही है कि जिले में जिस गति से मिलावट का खेल चल रहा है, उस गति से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसके पीछे खाद्य संरक्षा विभाग में संसाधनों की कमी विशेष तौर पर जबावदेह है। यहां खाद्य संरक्षा अधिकारी का पद प्रभार में चल रहा है। जिससे जांच की गति रफ्तार अपेक्षाकृत कम है। हालांकि हाल के महीनों में कम संसाधनों के बीच ही विभाग की ओर से जांच में तेजी लाई गई थी। पिछले सितंबर महीने में जिले भर के नमूने पटना लैब भेजे गए थे। इसमें 13 की रिपोर्ट पूर्णिया कार्य...