पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37 वां जन्म दिन पूर्णिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तेजस्वी यादव के जन्म दिन की खुशियां साझा कीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल लगातार सामाजिक न्याय, समानता, युवाओं के अधिकार और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रह...