पूर्णिया, अगस्त 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान रचनाकार कवि श्रद्धेय तुलसीदास के जयंती के अवसर पर कोशी कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामचरितमानस एक सृजन के अनूठे रूपों में प्रमाणिक ही नहीं बल्कि एक महाकाव्य के लिए जाना जाता है। तुलसीदास एक साहित्यकार और मनोवैज्ञानिक ऋषि थे। उन्होंने कई रचनाएं की। विनय पत्रिका आदि साहित्य की रचना कर सामाजिक समरसता लाई है। इस अवसर पर रामायण के सुन्दर कांड का पाठ किया गया, जो रामायण का हृदय कहलाता है। पाठ करने में दिनेश पुर्वे, राजेन्द्र पंडित, उपेन्द्र पासवान, रविन्द्र कुमार सिंह,अरुण कुमार यादव, नारायण भट्ट आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: तुलसीदास की जयंती पर रामचरितमानस की रचनाओं पर चर्चा दिनेश पुर्वे ने तुलसीदास के जीवनी पर विस्तृ...