Purnia News: तीन बाइक और 143 लीटर विदेशी शराब जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: डगरुआ/बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के निखरैल चौक के समीप पुलिस ने छापेमारी कर करीब 143 लीटर विदेशी शराब और तीन बाइक जब्त की है। पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निखरैल चौक के समीप अर्धनिर्मित पंचायत भवन के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान 142.935 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से तीन बाइक भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब तस्करों की पहचान कर छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.