पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में नेवालाल चौक, मरंगा निवासी सोनू कुमार, संजीव कुमार दास और मोहन मंडल शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वे फरार चल रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...