पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के नेहरू चौक स्थित झूलन मेले का उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने किया। मंत्री ने आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संरक्षक शंभू शर्मा, उपाध्यक्ष छोटी राय, राजीव कुमार राय, राजवीर राय, मनीष राय समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री एवं मुख्य पार्षद रानी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने झूलन मेले के बेहतर आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पसराहा में झूलनोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल नेहरू चौक पर राधा-कृष्ण के लिए लगाए गए झूले के माध्य...