पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा के आसपास मिल्की के समीप तेंदुआ को लेकर लोगों में दहशत बना हुआ है। विगत तीन दिनों से तेंदुआ के डर से लोग सहमे हुए हैं। लोग खेत खलिहान जाने से कतराते हैं। हालांकि वन विभाग की टीम दिन रात तेंदुआ की खोज में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद भी तेंदुआ का कोई ठिकाना नहीं मिल रहा है। वन विभाग की टीम को तेंदुआ के पैरों का निशान तक नहीं मिला है। जंगल झाड़ होने के कारण तेंदुआ के पैर का निशान खोजना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी वन विभाग की टीम लगातार तेंदुआ की तलाश में दिन रात डटे हुए हैं। वन विभाग के रेंजर आशीष कुमार झा के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मी लगातार तेंदुआ की तलाश में आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। लोगों के बताए गए संभावित जगहों पर भी खोजबीन की गई है लेकिन त...