पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था चिकित्सकों के भरोसे संचालित है। चिकित्सकों के भरोसे जिले के 14 प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था अलग अलग रूप में रोगियों की सेवा में लगी हुई है। जिले के अंदर तीन दर्जन से ज्यादा ऐसे चिकित्सक हैं जो अलग अलग प्रखंडों में तैनात हैं मगर इसके बाद से वह स्टडी लीव पर हैं। लगभग आधे दर्जन लगभग ऐसे चिकित्सक हैं जो ज्वाईन नहीं किए और अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवा में असर पड़ता है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया बताते हैं कि चिकित्सकीय सेवा में चिकित्सकों का आना जाना लगा रहता है। यह सेवा में बहुत से ऐसे चिकित्सक हैं तो उच्च शिक्षा के लिए निकल जाते हैं। कुछ चिकित्सक किसी कारणवश सेवा नहीं दे पाते हैं तो कुछ विभिन्न कारणों से अनुपस्थित भी रहते हैं...