Purnia News: तिलहन-दलहन बीज उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण संपन्न, 26 किसानों को मिला प्रमाणपत्र
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में आत्मा कटिहार की ओर से प्रायोजित तिलहन एवं दलहन बीज उत्पादन तकनीक पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। पांच से नौ अक्टूबर तक चले इस प्रशिक्षण में कटिहार जिले के चयनित 26 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत बीज उत्पादन, बीज प्रसंस्करण, भंडारण और फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के डॉ. मृणाल वर्मा ने किसानों को शुद्ध बीज प्रसंस्करण की विभिन्न विधियों और बीजों के उचित भंडारण के बारे में बताया। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. केएम सिंह ने कहा कि खेती का आधार बीज है। उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के इस्तेमाल से फसल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.