पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को फिर तपिश तेज हो गयी। सुबह से ही तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। विगत दो दिनों से आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने एवं बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई थी। इससे मौसम काफी सुहावना बना हुआ था। लेकिन गुरुवार सुबह से ही कड़ी धूप खिलने से लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी झेलना पड़ा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी के बाद भी आवाजाही लगी रही। दोपहर बाद आग उगलती तपतपाती धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कतों ...