Purnia News: तबादले पर पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारियों को विदाई
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। चांदी पंचायत भवन में शुक्रवार को चांदी एवं रजीगंज पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंचायत सचिव चार्ली कुमार तथा राजस्व कर्मचारी विक्रम कुमार और अनितल कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों और पंचायत के विकास में दिए गए योगदान के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर चांदी एवं रजीगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिन्टू वर्मा और संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से सभी स्थानांतरित कर्मियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर राजेन्द्र मेहता, अशोक उराँव, बलवीर साह, अचिंत मेहता, अनंत साह, राणा कुमार दास, मनीष ठाकुर, सुनील सिंह, भैरव मेहता, राजेश कुमार, रिंकू कुमार, डाटा ऑपरेटर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.