पूर्णिया, नवम्बर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणी वार्ड संख्या-05 में घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 14 नवंबर की है। पीड़ित गोवर्धन शर्मा के आवेदन पर सरसी थाना कांड संख्या 259/26 दर्ज किया गया है। आवेदन में माधो शर्मा, उनकी पत्नी बबीता देवी और तीन पुत्रों पर लोहे की छड़ एवं नुकीले कुदाल से हमला करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में गोवर्धन शर्मा, परिवार की महिलाओं और ढाई साल के बच्चे आयुष कुमार को चोटें आईं। सभी घायलों का इलाज बनमनखी सदर अस्पताल में कराया गया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई का आग्रह किया। पुलिस ने म...