पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला भवन की बैठक में कला भवन प्रबंध परिषद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। डॉ. देवी राम को अध्यक्ष तथा रामनारायण सिंह को मंत्री चुना गया। चुनाव मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रियव्रत नारायण सिंह ने कराया। उनके सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता डालचंद संचेती और संजय कुमार सिंह नामित थे। परिषद के अन्य पदों पर विजय कुमार श्रीवास्तव को वरीय उपाध्यक्ष, डॉ. निरुपमा राय को उपाध्यक्ष, डॉ. आलोक कुमार और सिद्धार्थ प्रताप ऋषि को सहायक मंत्री, श्रवण कुमार जेजानी को कोषाध्यक्ष तथा संजय कुमार सिंह को कार्यक्रम संयोजन सह संचालन संयोजक बनाया गया। डॉ. निरुपमा राय को साहित्य विभाग, दिलीप कुमार घोष को संगीत विभाग, विश्वजीत कुमार सिंह को नाट्य सह नृत्य विभाग तथा माधव सिंह को सदस्यता विभाग का संयोजक ब...