पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सुमरित उच्च विद्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समीर सुमन एवं छात्रावास के प्रिंसिपल मौजूद रहे। शिविर में पांच छात्रों ने छात्रावास में इनवर्टर-बैटरी की समस्या, बिजली पंखों की गति बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को करियर मार्गदर्शन भी दिया। मैट्रिक के बाद विषय चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्किल डेवलपमेंट को लेकर जानकारी दी गई। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और क्विज प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: महिला आईटीआई ...