पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में डेंगू रोग से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जिले के प्रत्येक प्रखंडों में डीबीसी डोमेस्टीक ब्रीडिंग चेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

डेंगू का रोकथाम इस कार्यक्रम के अर्न्तगत आशा अपने अपने पोषण क्षेत्र में घर घर जाकर डेंगू लार्वा पनपने वाले स्थल की जांच कर रही है एवं लार्वा विनष्टीकरण करने तथा डेंगू से रोकथाम के उपायों के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। इस कार्यक्रम को प्रखंड लेबल पर चलाने के लिए आशा को पूर्व में हीं प्रशिक्षण दिया गया है। मलेरिया पदाधिकारी डॉ. आर पी मंडल ने बताया कि सभी प्रखंडों के आशा को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया था। अब आशा अपने पोषण क्षेत्र में घर घर जाकर डें...