पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत स्थित डुमरी बाजार में बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान सड़क किनारे तथा पुस्तकालय की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जानकारी के अनुसार डुमरी बाजार में सड़क के किनारे स्थित सरकारी भूमि एवं पुस्तकालय की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा गुमटी रखकर अस्थायी कब्जा कर लिया गया था। इससे आम लोगों के आवागमन के साथ-साथ सरकारी संपत्ति के उपयोग में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व संबंधित लोगों को कई बार गुमटी हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने स्वेच्छा से कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद बुधवार को प्रश...