पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की रामदेली पंचायत के डुमरा गांव में बुधवार को शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों को धान की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत तकनीक अपनाने की जानकारी दी।

किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी गोष्ठी में किसानों को धान की फसल में होने वाले कीट एवं व्याधि के प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मखाना उत्पादन, मिट्टी जांच तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों को रासायनिक उर्वरकों का कम और संतुलित मात्रा में उपयोग करने की सलाह दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए हरी खाद के उपयोग की जानकारी दी।...