पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सरसौनी गांव निवासी डीलर वीरेंद्र राम के घर से रविवार रात चोरों ने वाशिंग मशीन, इलेक्ट्रिक आयरन, वायर, बैटरी, ट्रिमर, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में वीरेंद्र राम ने जलालगढ़ थाना में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोरी चौक निवासी गुननर उर्फ गुरुदेव चौधरी, पिता श्रीमंत चौधरी, वार्ड संख्या तीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई में जलालगढ़ थ...