पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीआरयूसीसी सदस्य समस्तीपुर मंडल एवं सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और यात्रियों की समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान राजेश यादव ने बताया कि 18 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के सभागार में डीआरयूसीसी की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समस्तीपुर करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में पूर्णिया एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट के निर्माण, जनता चौक रेलवे ओ...