पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के तहत समुदाय में डायरिया के प्रति लोगों में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएसआई इंडिया और केन्वयू के सहयोग से संचालित प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया। यह प्रचार वाहन जिला के हाई रिस्क प्रखंड सहित शहरी क्षेत्रों का भ्रमण करना और प्रचार वाहनों में बज रहे डायरिया रोको संदेश को प्रचारित करने का काम 31 अगस्त तक होगा। इस बावत कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कसबा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला पीएसआई से प्रोग्राम मैनेजर पंकज कुमार राय, एफपीसी अस्मिता कुमारी, डीसी यूनिसेफ शिव शेखर सिंह, बी...