पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच के प्रशासनिक भवन में बुधवार को नेशनल डॉक्टर्स बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान लैक्चर थिएटर में सभी बैच के सभी बच्चे पारंपरिक ड्रेस में उपस्थित हुए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो डॉ हरि शंकर मिश्रा, प्रो. डॉ. अवधेश कुमार झा, प्रो. डॉ. सुजीत मंडल, प्रो. डॉ. प्रेम प्रकाश, प्रो. डॉ. राकेश कुमार, डॉ सुधांशु कुमार, प्रो. डॉ पंकज कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार तथा विभिन्न विभागों के शिक्षक, ट्यूटर, सीनियर रेजिडेंट और चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. हरिशंकर मिश्रा का उपस्थित सभी सदस्यों और छात्र छात्राओं ने पुष्प गुच्छ, शॉल, माला, प्रसिद्ध मिथिला पाग के साथ चित्र समर्पित कर पारंपरिक स्वागत ...