पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के धीमा गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के साथ कथित तौर पर अवैध हथियार लहराकर ठुमके लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को गिरफ्तार युवक के पास से हथियार बरामद नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में मंच पर नर्तकियों के साथ कुछ युवक डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर हथियार लहराते हुए डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई। सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुर...