पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डगरुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने थाना क्षेत्र में शराब की खरीद-बिक्री का मुद्दा उठाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र पांडेय ने बताया कि डगरुआ थाना क्षेत्र में कुल 18 स्थानों पर दुर्गा पूजा के लिए पंडाल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन पूजा समितियों ने अब तक लाइसेंस नहीं लिया है, वे शीघ्र लाइसेंस प्राप्त कर लें। बिना अनुमति के कहीं भी पूजा पंडाल का निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों को पंडाल की मजबूती और सुरक्षा का व...