Purnia News: डगरुआ बाजार की सर्विस रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। डगरूआ बाजार में सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की ओर से हटवाया गया। अंचलाधिकारी योगेंद्र दास के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया बताया जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाकर सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में आवागमन सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है। अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अंचलाधिकारी योगेंद्र दास ने बताया कि सड़क पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.