पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना क्षेत्र के ठारी पंचायत के ठारी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कुल 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की मीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रात करीब तीन बजे 25 से 30 लोग जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए लूटपाट की। मामले में इस पक्ष की ओर से 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। बड़हरा थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...