पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया। शनिवार को भारतीय योग संस्थान के पूर्णिया इकाई के तरफ से ठाकुरबाड़ी और महामाया मन्दिर योग केंद्रों पर दीवाली की पूर्व संध्या पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्रमशः प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह एवं जिला प्रधान सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की l दोनों ही केंद्रों पर प्रकाश पर्व दीवाली के महत्व पर वक्ताओं ने कहा कि योग हमारे शरीर और मन में आसन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य और शांति का प्रकाश फैलाता है और एक स्वच्छ समाज का निर्माण करता है l आसनों और प्राणायामों के पश्चात ध्यान का अभ्यास कराया गया l इस अवसर पर बंदना चौधरी, अंजना देवी, प्रतिमा चौधरी, गीता साह, ममता श्रीवास्तव, आरती सिन्हा, संगीता, रौशन, सुपर्णा, रूबी, लक्ष्मी, आशा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...