Purnia News: ट्रैक्टर-ट्रेलर समेत पटुआ बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। जानकीनगर थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर पटुआ लदा ट्रैक्टर लूटने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर का इंजन रानीगंज से और ट्रॉली भवानीपुर से बरामद की है। घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि 28 सितंबर की रात जानकीनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर करीब 10 लाख रुपये मूल्य का पटुआ लदा ट्रैक्टर लूट लिया था। मामले में 29 सितंबर को जानकीनगर थाना कांड संख्या 307/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.