पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर धमदाहा थाना क्षेत्र के ढोकवा मोड़ के समीप बुधवार को दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 55 वर्षीय अरविंद कुमार एवं 21 वर्षीय सोनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसी पूर्णिया रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कार संख्या बीआर 11 एए 6171 पूर्णिया से धमदाहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान भवानीपुर से पूर्णिया की ओर जा रही कार संख्या बीआर 11 एएच 3804 से ढोकवा मोड़ के समीप उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक कार चालक...