Purnia News: टेंपो से गिराकर महिला पर्यवेक्षिका से मोबाइल व नकदी की छिनतई
पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका से छिनतई की घटना सामने आई है। ड्यूटी समाप्त कर टेंपो से कसबा लौट रही महिला पर्यवेक्षिका को दो अज्ञात युवकों ने निशाना बनाते हुए उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महिला पर्यवेक्षिका अंशु कुमारी शाम करीब 5:30 बजे टेंपो से कसबा जा रही थीं। इसी दौरान सीमा काली मंदिर के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने टेंपो के आगे बैठी अंशु कुमारी का बैग झपट लिया। छिनतई के दौरान वह टेंपो से नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर, चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल बताया जाता है कि गिरने से उनका सिर भी फट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पर्यवेक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.