पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सात टीबी मरीजों के बीच नि:शुल्क पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार की मौजूदगी में मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरित पोषण किट में पांच किलो आटा, एक किलो चना सत्तू, एक किलो साबुत चना, एक किलो मसूर दाल, आधा किलो सोयाबीन, आधा किलो मूंग दाल, आधा किलो राजमा एवं आधा किलो मूंगफली शामिल था। अतिथियों ने मरीजों को पोषण किट प्रदान करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसटीएस श्वेता कुमारी ने बताया कि टीबी मरीजों के बेहतर पोषण के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक माह उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपये की आर्थिक सह...