Purnia News: ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर पांच लाख के जेवरात चोरी
पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के काझा चौक स्थित सब्जी मंडी के समीप न्यू महावीर ज्वेलर्स में चोरों ने ताला और शटर तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे 3100 रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार दीपक कुमार पिता स्व. दिनेश साह निवासी काझा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान के पास पहुंचते ही उनकी नजर टूटे हुए तालों पर पड़ी। अंदर जाने पर काउंटर के ताले टूटे मिले और डिस्प्ले तथा बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोर गल्ले में रखे 3100 रुपये भी ले गए। दुकानदार ने केनगर थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लगातार हो रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.