Purnia News: जेपी सेनानियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: बनमनखी, एक संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर भक्त प्रह्लाद नरसिंह मंदिर सिकलीगढ़ धरहरा परिसर में भूमिगत जेपी सेनानी आंदोलनकारी मंच की जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव यादव ने की। जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर सिंह ने कहा कि वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र की रक्षा और सत्ता परिवर्तन के लिए देशव्यापी आंदोलन के प्रमुख चेहरा बनकर उभरे थे। उन्होंने जाति, धर्म और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट किया। उन्होंने कहा कि पांच जून 1974 को पटना के गांधी मैदान में जेपी द्वारा किए गए संपूर्ण क्रांति के आह्वान ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- Ara News: लोकनायक जयप्रकाश नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.