पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर निकलने वाले जूलूस प्रदर्शन को लेकर रविवार की शाम केनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनीष कुमार ने की। इस दौरान जुलूस के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में जुलूस कमिटी सदस्यों ने कहा कि जयंती के अवसर पर बनभाग चिश्तिया मस्जिद से, सबूतर मदरसा से और झुन्नी गाँव से आगामी 26 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जुलूस निकाला जाएगा और पूर्व से ही निर्धारित जुलूस मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने जुलूस के दौरान शांति व...