पूर्णिया, अगस्त 23 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गुलाबबाग जीरो माइल चौराहे को पूर्णिया के भव्य प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की दिशा में एनएचएआई द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एनएचएआई अधिकारी के अनुसार गुलाबबाग जीरो माइल गोलंबर पर आकर्षक लोटस फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरा, सजावटी प्रकाश व्यवस्था, हरियाली एवं आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए प्रवेश द्वार विकसित किये जाने की योजना है। यह चौराहा पूर्णिया के साथ-साथ नेपाल, पश्चिम बंगाल और असम की ओर जाने वाले मार्गों का महत्वपूर्ण केंद्र है। राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख सड़कों के माध्यम से पूर्णिया पड़ोसी राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ा हुआ है तथा गुलाबबाग जीरो माइल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे...