Purnia News: जीडी गोयनका स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: रानीपतरा/संवाद सूत्र। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए समूह गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर डायरेक्टर-प्रिंसिपल पुलोमा नंदी ने शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन एवं जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने रैंप वॉक व मनोरंजक खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्या विहार, सिरसा में शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.