पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गरिमामय अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल हरि लूइस (एआरओ कटिहार) के आगमन, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं प्रेरणादायी समूहगान के साथ हुआ।

अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को विद्यालय की गरिमा एवं मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

छात्र परिषद का अ...