पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में दिनों दिन इंडोर से लेकर आउटडोर रोगी की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य प्रंबधन ने प्रत्येक दिन भर्ती रहने वाले मरीजों की संख्या को अब बोर्ड पर अंकित कर रही है। यह मेडिकल कॉलेज के इंडोर वार्ड से शुरुआत की गई है। यहां पूराने सभी इंडोर वार्ड में बोर्ड पर मरीजों की संख्या इंगित करने के लिए बोर्ड लगे हुए हैं। इन बोर्ड पर मरीज की संख्या बेड के साथ लिखी रहती है। यहां पूराने वाले भवन में इंडोर वार्ड में मेडिसिन, आर्थोपेडिक, सर्जरी महिला, सर्जरी पुरुष, पोस्ट सिजेरियन वार्ड समेत कई वार्डो की सुविधा है। इन वार्डो के बाहर बोर्ड लगे हुए हैं। इन बोर्ड पर वार्ड और बरामदे पर लगे कुल बेड की संख्या और मरीज की संख्या को दर...