पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरूवार से जीएमीएच में टीओपी फंक्शनल हो गया है। अब यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। टीओपी का विधिवत उद्घाटन जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ संजय कुमार एवं सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जीएमसीएच अधीक्षक ने कहा कि पहले खासकर कभी- कभी पोस्टमार्टम के लिए दस्तावेजीय काम में देरी होने से परेशानी उठानी होती थी। अब इस समस्या का निदान हो जाएगा। साथ ही पुलिस की मौजूदगी से अच्छे ढंग से कार्य होगा। इसके लिए उन्होंने एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के प्रति आभार प्रकट किया। सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने बताया कि पोस्टमार्टम के वक्त इंक्वेस्ट के लिए पुलिस की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जीएमसीएच में संचालित होने लगा टीओपी इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एसएसपी...