पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में दीपावली को लेकर इमरजेंसी सेवा में किसी भी तरह के हादसे से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गयी है। जीएमसीएच प्रबंधन ने पटाखा से जलने या फिर विशेष स्वास्थ्य की परेशानी से निपटने के लिए तीन चिकित्सकों की टीम इमरजेंसी सेवा में रविवार को तैनात की है। यह सभी चिकित्सक अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में तैनात रहेंगे। इनमें आर्थो, मेडिकल, सर्जिकल चिकित्सक शामिल रहेंगे। यह सेवा तीन अलग-अलग शिफ्ट में रहेगी। इसके अलावा सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक को ऑन कॉल तैयार रहने के निर्देश हैं ताकि विशेष परिस्थिति में यदि अधिक संख्या में लोगों के सामने परेशानी आती है तो तुरत जरूरतमंद को उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए ऑन कॉल चिकित्सक रहेंगे ताकि...