पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दीपावली की रात 18 जगहों पर अगलगी की छोटी- बड़ी घटना हुई। जिसमें अनुमानित कुल 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शहर के आरएन साह चौक के समीप के अलावा धमदाहा, भवानीपुर एवं सरसी थाना क्षेत्र में हुई घटना को छोड़कर शेष में छिटपुट नुकसान हुआ। इनमें सदर थाना के गुलाबबाग सनौली चौक में पाट गोदाम में अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। दीपावली की रात शहर आरएन साह चौक के समीप पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। जली हुई सम्पत्ति का अभी आकलन किया जा रहा है। आग किस कारण लगी, इसका भी खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दुकान के संचालक नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि रविवार रात को पूजा- पाठ कर दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात करीब दस बजे आसप...