पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गई। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निकायवार सहयोग शिविर के अद्मतन कार्यों की समीक्षा की गयी। 07 जुलाई को पंचायत सहयोग शिविर के साथ-साथ सभी नगर निकायों के चिन्हित वार्डों में भी सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है। नगर निगम पूर्णिया के वार्ड संख्या 37,38, 39 एवं 40 में शिविर निर्धारित है । इसी तरह नगर परिषद कस्बा के वार्ड संख्या 9 में, नगर परिषद बनमनखी के वार्ड 14 में, नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड दो में, नगर पंचायत चंपानगर के वार्ड 4, 5, 6 एवं 7 में सहयोग शिविर निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सात जुलाई को जिले के 14 प्रखंडों के चिन्हित पंचायत ...