पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। शिक्षा के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी प्लस टू उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मजगामा ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, पूर्णिया की ओर से 29 एवं 30 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र मो. अमन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और कसबा प्रखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में जिले के सभी 14 प्रखंडों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। निर्णायक मंडल ने मो. अमन की चित्रकला को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में मजगामा के चित्रकला में हासिल किया प्रथम स्थान इससे पूर...